कार में टक्कर मारी, चार लोग घायल
रतनपुरी/खतौली। गांव सठेड़ी गंगनहर पुल पर राजस्थान से हरिद्वार जा रही आई कार में मैजिक ने टक्कर मार दी। कार सवार परिवार के चार लोग घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक राजस्थान के जयपुर निवासी राजेंद्र प्रताप सिंह अपनी पत्नी सलोचना और बेटी व बेटा के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। सठेड़ी गंगनहर पुल के पास खतौली से दभेड़ी पशु पैठ में जा रहे मैजिक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार सवार दंपति समेत चारों घायल हो गए। पुलिसकर्मियों ने वाहन चालक गफ्फार पुत्र मेहरबान निवासी तुल्हेड़ी, थाना मीरापुर को पकड़ लिया। पुलिस ने घायलों का अस्पताल में उपचार कराया। घायल राजेंद्र प्रताप ने हादसे की तहरीर पुलिस को दे दी है।