मुजफ्फरनगर। वैश्य कुटुंब सेवा समिति ने एसडी ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया। शुभारंभ शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल एवं जिला मार्गदर्शक सुधीर गर्ग ने किया। कहा कि रक्तदान से हम किसी का जीवन बचा सकते हैं। रक्तदान शिविर प्रति माह आयोजित होने चाहिए। राष्ट्रपति सम्मान पुरस्कार प्राप्त मोनो गुप्ता को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 55 लोगों ने रक्तदान किया। जिलाध्यक्ष पवन सिंघल, जिला महामंत्री डॉ नितिन जैन, रोहित गुप्ता, विकास अग्रवाल, निधिश गर्ग, नवनीत गुप्ता, कशिश गोयल, अमित राय जैन, सुधीर कंसल, श्रवण अग्रवाल, रजनीश, आदित्य, अनिल गोपाल, हिमांशु गोयल, अंकुर गोयल, विशाल गर्ग, मनोज गुप्ता, हर्ष गोयल, अभिनव, वासु, राहुल जैन रहे।