चरथावल। कुल्हेड़ी गांव में बुद्ध जन्मोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। वक्ताओं ने बुद्ध पूर्णिमा पर कहा कि भगवान बुद्ध के संदेश पूरे विश्व में सूर्य की किरणों की तरह उजागर हो रहा है। अंबेडकर शोध संस्थान के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में कंवरपाल बौद्ध, भीम सिंह, कर्म सिंह, प्रभुदास, बुगली, ने संबोधित किया। आनंद कुमार, अंजलि, प्रमोद कुमार, जोगेंद्र सिंह, सियानंद, नत्थन सिंह, महकवीत, आरती और सावित्री मौजूद रहे।