चरथावल। भारत बंद की प्रस्तावित घोषणा के बाद चरथावल में पूरी तरह बंद विफल रहा। सीओ सदर के नेतृत्व में थाना पुलिस चप्पे चप्पे पर चौकन्नी रही। इंटरनेट की सुविधा शाम तक बंद होने से लोगों को परेशानी हुई। कस्बे में बाजार कलां, शिव चौक, राजीव मार्केट, बस स्टैंड आदि सभी मार्केट में चहल पहल रही। स्कूल कॉलेजों में अवकाश के कारण ग्रामीण अंचलों के छात्र-छात्राएं सड़कों पर नजर नहीं आए। सीओ सदर रिजवान अहमद ने क्षेत्र में दौरा किया। उन्होंने एसओ जीसी शर्मा के साथ चरथावल क्षेत्र में संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखी।