व्यापारी आज अपनी दुकानें बंद नहीं करेंगे
खतौली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मंगलवार को कोई भी व्यापारी अपनी दुकानें बंद न करें। अफवाहों पर कतई ध्यान न दें। प्रांतीय मंत्री एवं जिलाध्यक्ष नीरज जैन ने कहा कि व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों को निर्भीक होकर खोले। प्रतिष्ठानों को खोलने में किसी भी तरह की असुविधा के होने के संबंध में इसकी सूचना तुरंत व्यापार मंडल को दें। बैठक में नगर अध्यक्ष कीमती लाल, युवा नगराध्यक्ष राजीव शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष मोनू मंगवानी, जिला महामंत्री परवीन ठकराल, आशु जैन आदि व्यापारी उपस्थित रहे।