बुढ़ाना। आयकर अधिकारी खतौली ने बुढ़ाना के व्यापारियों की बैठक का आयोजन कर अपनी आयकर विवरण दाखिल करने के निर्देश दिए। आयकर अधिकारी खतौली संजय अग्रवाल शुक्रवार को बुढ़ाना पहुंचे। कस्बे के नगर पंचायत के मीटिंग हाल में उन्होंने व्यापारियों की बैठक ली। उन्होंने व्यापारियों से व्यक्तिगत हित और देशहित में अधिक से अधिक संख्या में आयकर विवरण दाखिल करने का सुझाव दिया। उन्होंने समय पर और सही आयकर भुगतान करने का भी आह्वान किया। बताया कि वर्ष 2016-2017 और वर्ष 2017-2018 की दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 मार्च है। समय पर विवरण दाखिल न करने वालों पर जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में समस्त वित्तीय लेन देन की सूचना विभाग के पास है। उन्होंने नये कर दाताओं से भी आयकर विवरण के माध्यम से भुगतान करने और विभाग से जुड़ने की अपील की।