हादसे में अधिवक्ता घायल
खतौली। गांव अंतवाड़ा निवासी अधिवक्ता मूलचंद गुर्जर सोमवार की शाम को बाइक से खतौली में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। जानसठ रोड पर गांव से बाहर निकलते ही पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वकील घायल हो गया। ग्रामीणों ने वकील को एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ के लिए रेफर कर दिया।