फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरणा ने जीएसटी पर दिया व्याख्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में पीएचडी की छात्रा प्रेरणा शर्मा ने जीएसटी अधिनियम पर नई दिल्ली में व्याख्यान प्रस्तुत कर सम्मान हासिल किया। नई मंडी निवासी प्रभात शर्मा की पुत्री प्रेरणा को जीएसटी अधिनियम 2017 पर जामिया मिलिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय नई दिल्ली में व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया गया था। सेंटर फॉर मैनेजमेंट की शोधार्थी छात्रा ने जीएसटी और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर पड़ने वाले असर को देशभर के डेलिगेट्स के सामने प्रस्तुत किया। उन्हें प्रशस्ति पत्र और पदक देकर सम्मानित किया गया। उनके लेख कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें