फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी की सुरक्षा की मांग को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

खतौली। मोहल्ला पक्का बाग रामनगर के लोग सोमवार को एकत्र होकर तहसील में पहुंचे। पुजारी शिवकुमार ने बताया कि प्रार्थी के ताऊ स्वर्गीय बनारसीनाथ ने 13 अगस्त 1982 को गोगा जाहरवीर मंदिर की स्थापना की थी। 1985 में बनारसी नाथ की मौत हो गई थी, जिनकी समाधि आज भी मंदिर प्रांगण में स्थापित है। उनकी कोई संतान नहीं थी। पुजारी ने बताया कि वे अपनी माता के साथ मंदिर में ही रहते थे। आरोप है कि होली चौक निवासी रमेशचंद ने हमें मारपीट कर व तमंचा दिखाकर मंदिर से निकाल दिया। नागरिकों का कहना था कि पुजारी 12 फरवरी को मंदिर में पुजारी का स्थान ग्रहण करने जा रहे हैं। इसलिए उनको पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए। आरोपी रमेश चंद के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए। इस संबंध में नागरिकों ने एसडीएम के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार अमित कुमार को सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में धर्मेंद्र तोमर, राज सिंह, धर्नेंद्र तोमर, शैंकी उपाध्याय, शरद चौधरी, मनीष जैन, राजकुमार शर्मा, अजीत अहलावत, अश्वनी, बबीता, अनिता, पंकज राठी, अजय सोम, कैलाशो देवी, सचिन उपाध्याय, राहुल तोमर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें