खतौली। केके जैन महाविद्यालय की ओर से गांव सठेड़ी के जैन मंदिर प्रांगण में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के चौथे दिन परिवार नियोजन एवं टीकाकरण अभियान पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें शिवानी, मनु, वंशिका, अर्पण, शाहीन आदि ने अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम अधिकारी डा. सपना जैन ने परिवार नियोजन के महत्व पर प्रकाश डाला। टीकाकरण बच्चों को बीमारी से बचाता है। परिवार नियोजन एवं टीकाकरण अभियान के तहत एक रैली निकाल कर ग्रामीणों को जागरूक भी किया गया। दूसरे सत्र में खेलकूद का आयोजन किया गया। शिविर में विशाल जैन, जर्मरुद फैजी, रमेश कुमार, पारुल जैन आदि का सहयोग रहा। डा. नीरजा गुप्ता, डा. अर्चना बालियान, डा. मेघा फातिमा, डा. ऋचा जैन, नेहा, मुकुल जैन, मनजीत, आशीष जैन, राहुल माहेश्वरी आदि ने स्वयं सेवकों का उत्साहवर्धन किया। सायमा, अंजु, अंजलि, श्वेता, अंशिका पुरी, कोमल, साक्षी आदि ने प्रशंसनीय कार्य किया।