फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने लगाई बुद्ध की दूसरी मूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। दो दिन पूर्व ज्ञाना माजरा राजपूतान की दलित बस्ती से भगवान बुद्ध की मूर्ति चोरी हो गई थी। इससे लोगों में आक्रोश था। थाना प्रभारी जीसी शर्मा और ग्राम प्रधान कंवरपाल ने नई मूर्ति लगवाने का भरोसा देकर लोगों को शांत किया था। पुलिस का कहना है कि गांव के किसी खुराफाती ने शराब के नशे में मूर्ति चोरी का अपराध किया है। इस संबंध में ग्राम प्रधान ने संवेदनशीलता दिखाते हुए भगवान बुद्ध की उसी तरह की नई मूर्ति लगवा दी है। आसपास के 10 लोगों को कमेटी में शामिल कर मूर्ति सुरक्षा का जिम्मा सौंपा है। मूर्ति स्थल के चारों तरफ लोहे का जाल बनवाया जा रहा है। कमेटी में कल्लू, ऋषिपाल, विकास कुमार, महेंद्री, गुरचरण, अरुण, जनेश्वर, हरदत्त, श्याम और नेकीराम को सम्मलित किया गया। इस संबंध में बुधवार को प्रधान ने थाना प्रभारी को सूची सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें