फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडी कॉलेज में चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एसडी डिग्री कॉलेज में स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाया। बुधवार को एनएसएस के एक दिवसीय प्रथम शिविर का शुभारंभ प्राचार्य एससी वार्ष्णेय और कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बबीता गुप्ता ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयंसेवकों ने कॉलेज की सड़क की भी सफाई की और जन साधारण को सफाई करने के लिए जागरूक किया। स्वच्छता रैली का भी आयोजन किया। इस अवसर पर स्वयं सेवकों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में डॉ निशा अग्रवाल, मीनाक्षी भारद्वाज, पवनी सैनी, धीरज गिरधर, गौरव यादव, सोनाक्षी धीमान, राहुल मिश्रा, धीरज उपाध्याय, विकास कुमार, मानुषी गर्ग, संजीव गर्ग, राजीव, अर्चना, अनुश्री, ज्योति यादव, गीता, मोहित आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें