फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों के साथ हो रही घटनाओं पर रोष जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर तहसील सदर के लेखपालों ने लेखपालों के साथ हो रही घटनाओं का विरोध किया। तहसील सदर में हुई बैठक में अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि छह माह से शासन और राजस्व परिषद लगातार कार्यक्रम चला रहा है। इससे लेखपालों में तनाव और दबाव उत्पन्न हो रहा है। लेखपालों पर कार्य से अधिक बोझ डाला जा रहा है। प्रदेश के अलीगढ़, आगरा, चंदौली आदि जनपदों में लेखपालों की हत्या कर दी गई, इससे भय का एक माहौल बना है। लेखपाल संघ ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को दिया। सोमनाथ, प्रवेश त्यागी, हरिकृष्ण, संजीव मलिक, श्रीचंद सैनी, सुक्रमपाल सतेंद्र बालियान, संजीव शर्मा, मंगेश वालिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें