खतौली। देवी मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में दो दिवसीय सोपान शिविर का समापन हुआ। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिविर में गाइड्स ने व्हीपिंग, पायनियरिंग, ऐस्टिमेशन, प्राथमिक चिकित्सा, टेंट पिचिंग, आंदोलन का इतिहास, प्रतिदिन भलाई का कार्य आदि में प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में 295 गाइड्स ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिविर के अंतिम दिवस टेंट पिचिंग में नंदिनी, वैष्णवी, संध्या, कशिफा, गौरी व खुशी का कार्य प्रशंसनीय रहा है। जिला प्रशिक्षण आयुक्त संतोष कुमार ने गाइड्स को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें समाज व परिवार में अपनी सेवा देकर स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्या कविता गुप्ता ने प्रतिदिन भलाई के कार्य को अपने जीवन में अपनाने की सलाह दी। काजल, चांदनी, गुडविल, रीतिका व प्रीत ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।