मोरना (मुजफ्फरनगर)। नगर पंचायत भोकरहेड़ी में आज होने वाले मतदान को शांतिपूर्वक कराने के शनिवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। मतदान स्थलों पर ड्रोन कैमरों को चलाकर निरीक्षण किया गया। सीओ भोपा मोहम्मद रिजवान ने बताया कि नगर के 6 पोलिंग स्टेशनों पर 14 बूथों पर मतदान होगा। वार्ड संख्या तीन के दो बूथ हैं। तीन अतिसंवेदनशील व अन्य सभी संवेदनशील बूथों पर ड्रोन कैमरों द्वारा निगरानी रखी जाएगी।