ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार घायल
खतौली (मुजफ्फरनगर)। फलावदा मार्ग पर ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को मेरठ अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
मेरठ के मवाना निवासी सादिक पुत्र रफीक व उसका साला इकराम बृहस्पतिवार की सुबह बाइक पर खतौली भूड़ पर अपनी रिश्तेदारी में आ रहे थे। फलावदा मार्ग पर सामने से तेजी से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से बाइक दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को नर्सिंगहोम में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायलों की ओर से अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।