मुजफ्फरनगर। श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर जैन मिलन विहार में मुनि श्री 108 शिवभूषण महाराज का चातुर्मास निष्ठापन एवं पिच्छीका परिवर्तन समारोह हुआ।
कार्यक्रम में ध्वजारोहण संजय कुमार जैन ने किया। चित्र अनावरण सतीश कुमार, तरुण जैन ने दीप प्रज्वलन नरेंद्र जैन, सुनील जैन ने किया। महाराज श्री पाद प्रक्षालन रमेश जैन, शास्त्र भेंट सतीश जैन, आरती डॉ संतोष प्रकाश जैन ने की। अतिथियों का स्वागत मंदिर समिति के मंत्री रमेशचंद जैन और मनोज जैन ने किया। दीपक वर्मा एंड पार्टी ने जैन भजन प्रस्तुत किए। महाराज श्री ने आशीर्वचन में कहा कि चातुर्मास की स्थापना बरसात के महीने में शुरू होती है। जीव-जंतु पैदा हो जाने से उनकी रक्षा के लिए चार महीने तक एक ही स्थान पर रहकर प्रार्थना की जाती है। कार्यक्रम में राजेंद्र जैन, बबीता जैन खतौली, राजकुमार जैन, रविंद्र जैन, पुनीत जैन, जयचंद जैन, वीरेंद्र जैन, मुकेश, जवाहरलाल जैन, सचिन, वाईके जैन, अनिल जैन, मुकेश, प्रमोद, संजय जैन आदि रहे।