इंदिरा गांधी का स्मरण किया
खतौली (मुजफ्फरनगर)। कांग्रेस की बैठक में वक्ताओं ने इंदिरा गांधी का भावपूर्ण स्मरण किया गया। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई। कार्यकर्ताओं ने दोनों महान नेताओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। वक्ताओं ने दोनों के जीवन पर प्रकाश डाला। ब्लाक अध्यक्ष योगेश खारी एडवोकेट ने कहा कि इन महान नेताओं के द्वारा किए गए साहसी निर्णय के लिए हमेशा ये राष्ट्र उनका ऋणी रहेगा। इस मौके पर प्रहलाद सिंह राणा, हाजी इजहार अहमद, बाबूराम कटारिया, सरदार मंजीत सिंह, शिवदत्त आर्य, संजीव त्यागी, नीरज बालियान, असद फारुकी, राजेंद्र सैनी, कार्तिक पंवार, खालिद सिद्दीकी, भीष्म सिंह मुखिया, भूदेव सिंह आर्य, विजय भूषण गुप्ता, रामलाल प्रधान, रवि कुमार, प्रवीण प्रधान, संजय, नीरज शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।