तहसील में जमा होंगे नामांकन पत्र
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। प्रशासन ने निकाय चुनाव को लेकर दूसरे चरण के लिए नामांकन पत्रों को जमा कराने को लेकर तहसील में तैयारी शुरू कर दी है। तहसील में एक नवंबर से नगर पंचायत भोकरहेड़ी, जानसठ व मीरापुर चेयरमैन व सभासद पद के प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन पत्रों को जमा कराने को लेकर तहसील प्रशासन ने सोमवार से तैयारियां शुरू कर दी है। जानसठ नगर पंचायत में मतदाताओं की संख्या 15728 हैं। एसडीएम श्याम अवध चौहान ने बताया कि नामांकन पत्रों को जमा कराने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। नामांकन के दौरान प्रत्याशी व उसके दो प्रस्तावक ही तहसील परिसर में आ सकते हैं।