भाजपा ने स्वच्छता अभियान चलाया
खतौली (मुजफ्फरनगर)। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया। नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल की अध्यक्षता में सफाई अभियान नागर कॉलोनी से लेकर लोधा कॉलोनी, मोहल्ला पुरबियान और स्वास्थ्य केंद्र में चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर सफाई की। इसके उपरांत गलियों में चूना डालकर कीटाणुरोधक कार्य किया। सुरेश आर्य ने लोगों से घरों का कूड़ा डस्टबिन में इकट्ठा कर समुचित स्थान पर ही डालने के लिए प्रेरित किया। अभियान में प्रशांत देशवाल, अश्वनी उपाध्याय, मदन छाबड़ा, नरेंद्र गहलौत, ब्रजेश भंडारी, वरदान प्रजापति, विनीत ठाकुर, नरेश पांचाल, शुभम, मोघा, श्याम रहेजा, शिवरतन विश्वकर्मा, अमित ग्रेड, अनुज सहरावत, आरपी सिंह, पंकज सैनी, श्रीचंद गोयल, ब्रजेश, रिंकू गुप्ता, नितिन, विपिन कंसल, विनोद ठाकुर आदि शामिल रहे।