भोपा। ट्रेन दुर्घटना में यात्रियों की मौत पर लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की। लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए कस्बा भोपा में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन भाजपा नेता डॉ वीरपाल निर्वाल ने किया। उन्होंने रक्तदान को महादान बताया। लायंस क्लब एंड फिटनेसजोन की टीम के डॉक्टरों की टीम मौजूद रही। शिविर में डॉ निर्वाल और सिपाही पंकज भाटी सहित पचास लोगों से भी अधिक लोगों ने रक्तदान किया। विजय राठी, रवि त्यागी, डॉ विनित कुमार, मनु बालियान, सर्वेश, विनेश मलिक आदि मौजूद रहे।