भाजपा की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं
जानसठ। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र में प्रदेश सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाएं।
बृहस्पतिवार को स्थानीय डाक बंगले पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में पूर्व विधायक सुरेश तितौरिया, जिला महामंत्री हरीश अहलावत ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रदेश सरकार द्वारा आम जनता के लिए जनहित की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर उन्हें ग्रामीण स्तर तक पहुंचा कर ग्रामीणों को उनका लाभ दिलाने का कार्य कार्यकर्ताओं को करना चाहिए। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सतीश खटीक, मंडल अध्यक्ष सुंदरलाल ने कहा कि कार्यकर्ता आमजन व सरकारी कर्मचारियों में मधुर संबंध बनाकर रखने से ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का सही प्रचार प्रसार हो सकता है। बैठक में बृजेश रस्तोगी, राजीव चौहान सभासद, विकास गुप्ता, अंकित कुमार, मानवीर, राजा कर्णवाल, मुकेश शर्मा, नेत्र पाल कश्यप, राजीव गुप्ता, मेहश चंद शर्मा आदि उपस्थित रहे।