खतौली।
नगरपालिका कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सातवें दिन भी हड़ताल पर रहे। पालिका में सभासद उमेश कुमार, डॉ. अथर, भाकियू नगराध्यक्ष एवं सभासद मनोज सहरावत धरनास्थल पर कर्मचारियों से मिलने पहुंचे और कर्मचारियों की मांगों को सुना। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर मांगों को पूरा नहीं किया तो वे 18 जुलाई से भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। धरने पर संघ अध्यक्ष महेंद्र सिंह वाल्मीकि, मंत्री नरेंद्र शर्मा, रामकिशोर, संतलाल, मांगेराम, भारत भूषण, अतुल कुमार, फकीर चंद, प्रतिभा, रामकिशन, पूनम, मिथलेश, कपिल कुमार, ओमदत्त कश्यप, राहुल कुमार आदि कर्मचारी शामिल रहे।