हादसों में दो दंपति समेत पांच घायल
भोपा। फुगाना के गांव करोदा महाजन निवासी अंकुर पुत्र संता अपनी पत्नी पूजा के साथ भोपा क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह में आया था। सोमवार को दोनों बाइक से लौट रहे थे। गंगनहर पटरी पर भोपा पुल के पास सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर जा गिरे। राहगिरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को भोपा सीएचसी पर भर्ती कराया। उधर, चालक कार लेकर फरार हो गया था। दूसरी ओर गांव बेहड़ा थ्रू निवासी सर्वेंद्र अपनी पत्नी सुमन के साथ बाइक से मुजफ्फरनगर जा रहा था। सामने से दीपक निवासी मोरना भी बाइक से आ रहा था। रहकड़ा पुलिया के पास दोनों बाइकों में टक्कर हो गई। घायलों को भोपा सीएचसी भर्ती कराया गया है।