मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए सब जूनियर बालक कबड्डी ट्रायल में कुल 12 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी अब सहारनपुर में मंडल स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
उप क्रीड़ाधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि 26 से 28 नवंबर तक जौनपुर में प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता होनी है। इसके लिए स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल हुआ है। इसमें कुल 52 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। जिनमें से 12 खिलाड़ी रितिक, हर्षित बालियान, अभिषेक, सुहेल, अक्षित त्यागी, सूर्यकांत, अखिल बालियान, सुहेल, बसंत राठी, वंश बालियान, वंश काकरान और अनुज देशवाल का चयन हुआ। उन्होंने कहा कि दो खिलाड़ी देवांश बालियान और अर्जुन राठी अतिरिक्त में रखे गए है, ताकि अगर मंडल स्तरीय ट्रायल में कोई खिलाड़ी नहीं जा पाया तो इन्हें भेजा जाएगा। इस मौके पर जिला कबड्डी संघ के सचिव रामपाल सिंह, शमशाद, रेनू रानी, किरन गौतम आदि मौजूद रहे।