गांव बरला में गन्ने के खेत में पड़ा अजगर। फोटो किसान
- फोटो : rajauri
छपार । गांव बरला निवासी किसान नरेश सोमवार को अपने परिवार के साथ खेत में गन्ना छिल रहा था। उसी वक्त लगभग 12 फिट लंबा अजगर दिखाई दिया। उन्होंने 112 नंबर व वन विभाग को फोन से सूचना दी। पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अजगर वहां से चला गया। एक बिल की जेसीबी से भी खुदाई कराई गई लेकिन अजगर का कोई पता नहीं चल सका। वन दरोगा देवेन्द्र सिंह का कहना है कि जब भी अजगर दिखाई देगा उसे पकड़ लिया जाएगा। संवाद