छपार। जय भारत इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से 11वां विश्व आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों को आयुर्वेद के महत्व और स्वस्थ जीवन शैली के बारे में जानकारी दी गई। उपप्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार सिंह ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। कार्यक्रम अधिकारी अमित कुमार, बृज बिहारी धुरिया, राजवीर सिंह और उमाकांत कपिल ने भी छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने आयुर्वेद के सिद्धांतों और दैनिक जीवन में इसके उपयोग पर विस्तार से बताया। वक्ताओं ने स्वस्थ रहने के तरीकों और आयुर्वेदिक औषधियों के प्रयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। कार्यक्रम की सफलता में रिया, परी, नायक, नंदिनी नायक, अन्नू और हर्ष त्यागी जैसे स्वयंसेवकों ने योगदान दिया। संवाद