फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - सोलर पंप के लिए जिले के 118 किसानों ने किया आवेदन

Thu, 01 Feb 2024 02:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रदेश सरकार ने जनपद को दिया है 240 सोलर पंप का लक्ष्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान में अपने खेतों में सोलर पंप लगवाने के लिए जिले के 118 किसानों ने आवेदन किया है। इन किसानों का पांच फरवरी तक छूट से अलग का हिस्सा जमा करना होगा।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि संतोष कुमार यादव ने बताया कि जिले में 240 किसानों के लिए सोलर पंप का लक्ष्य है। इनमें तीन हार्स पावर का कनेक्शन 120 किसानों को दिया जाना है। पांच हार्स पावर का 90 किसानों को, साढ़े सात हार्स पावर का 20 किसानों को और दस हार्स पावर का दस किसानों को को दिया जाना है। जनपद में अब तक इस योजना में 118 किसानों ने आवेदन किया है। उन्होंने बताया कि इन सभी 118 कृषकों को कृषक अंश जमा कराने के लिए कहा गया है। इन किसानों को पांच फरवरी तक यह पैसा जमा कराना होगा। उप निदेशक ने यह भी बताया कि आवेदन की प्रक्रिया अभी चल रही है। जनपद में लक्ष्य पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें