मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा के उपचुनाव के लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा है। 94 मतदान केंद्र और 116 बूथ अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। इन केंद्रों पर पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख 23 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। राजनीतिक दलों ने अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने की कवायद शुरू कर दी है। पुलिस-प्रशासन चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए अपनी तैयारी में जुटा है। अतिसंवेदनशील बूथों पर कड़ी निगरानी रहेगी।