फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता को जागरूक कर रहे जादूगर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जादूगर ओपी शर्मा जनता को जागरूक करने का काम भी कर रहे हैं। लोगों का मनोरंजन करने के साथ समाज की विकृति भी वह सामने रखते हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की थीम पर भी उनका जादू चलता है। प्रकाश चौक स्थिप संदीप पैलेस में पत्रकार वार्ता में जादूगर ओपी शर्मा जूनियर ने बताया कि उनके जादुई कार्यक्रम में 150 लोगों की टीम काम कर रही है। उनके 38 हजार से अधिक कार्यक्रम दुनिया भर में हो चुके हैं। हमारा मकसद मनोरंजन के साथ लोगों को जागरूक करना भी है। अंधविश्वास और सामाजिक कुरीतियों को दूर किया जाएगा। भारत की प्राचीनतम जादू कला को दुनिया के शिखर पर पहुंचाना है। 17 अप्रैल को जादू के शो का शुभारंभ शाम सात बजे सांसद डॉ संजीव बालियान और विधायक कपिलदेव अग्रवाल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें