संविधान निर्माता का भावपूर्ण स्मरण
जानसठ। कस्बे व क्षेत्र में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के 128वें जन्म दिवस पर नगर में बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
मोहल्ला बुध बाजार स्थित आंबेडकर धर्मशाला से बाबा साहब के जन्मदिवस पर भजन कीर्तन कर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना ने किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने संविधान के जरिये गरीबों और शोषितों को उनका हक दिलाने का काम किया है। आज पूरा देश उनके किए गए कार्यों को याद कर उन्हें नमन करता है। शोभायात्रा मोहल्ला बुध बाजार से प्रारंभ होकर कस्बे के मुख्य मार्ग से होते हुए वापस आंबेडकर धर्मशाला पर समाप्त हुई। शोभायात्रा का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। शेर सिंह, बोबी लाल, भगवान सहाय, गंगा शरण, ईश्वर सिंह, जितेंद्र कुमार, सुखबीर, हरस्वरुप, प्रमोद तेजियान, सभासद सुनील कुमार, शिवकुमार, टीटूू उपाध्याय आदि मौजूद रहे।