राष्ट्रीय मूल निवासियों की जिला स्तरीय कमेटी गठित
देवबंद। वाल्मीकि बस्ती में मंगलवार को राष्ट्रीय मूल निवासी अत्यंत पिछड़ी जाति जाग्रति मोर्चा की बैठक में जिला स्तरीय कमेटी की गठन किया गया।
कार्यकारिणी में सतीश कुमार को जिलाध्यक्ष, अनिल कुमार महासचिव, विनय कुमार जीनवाल तहसील अध्यक्ष और अरुण कुमार को तहसील महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने संगठन का विस्तार करने का निर्णय लिया है। प्रदेश सह प्रभारी लक्ष्मी नारायण सोदे ने कहा कि जब तक सफाई पेशे से जुड़ी सभी जातियों और वाल्मीकि जाति की उपजातियों का राष्ट्रीय स्तर का संगठन नहीं होगा तब तक हमारी समस्याओं का समाधान होने वाला नहीं है। इसलिए जल्द ही संगठन का राष्ट्रीय स्तर तक विस्तार किया जाएगा। मनोनीत जिला पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें संगठन ने जो भी जिम्मेदारी सौंपी है उसका ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन किया जाएगा। इस मौके पर मोनू गांगुली, सुनील सौदाई, सीताराम, अनुज लहरी, वतन सिंह, अशोक कुमार, अमरेश, कुलदीप लहरी, कमल पिवाल, मांगेराम, काला सिंह आदि मौजूद रहे।