खतौली। दुल्हैंडी पर नगर में राधा कृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बैंडबाजे तथा धार्मिक झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।
बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण मंदिर गली घंटाघर से निकाली गई शोभायात्रा में अमर शहीद, भारत माता, राधा कृष्ण की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में सबसे पीछे रथ पर राधा कृष्ण की प्रतिमा विराजमान थी। शोभायात्रा जीटी रोड, जानसठ तिराहा, भवानी रोड, शहीद अब्दुल हमीद चौक, बड़ा बाजार होते हुए मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई। शोभायात्रा में शामिल कीर्तन मंडली में भजनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। शोभायात्रा का नगर में अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल भीड़ को देखते हुए भारी पुलिस मौजूद रहा। अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, मुकेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, दीपक, मुकेश तायल, भावेश गुप्ता, प्रभात गुप्ता, ललित अग्रवाल, संजीव मिश्रा, पंकज भटनागर, सतीश अग्रवाल, विकास गुप्ता, दिनेश चंद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।