गोवा के मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि दी
खतौली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर शोक प्रकट करते उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जीटी रोड पर संजीदा हॉस्पिटल में अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से शोकसभा आयोजित की गई। शोकसभा में वक्ताओं ने कहा कि गोवा के मुख्यमंत्री का बीमारी के चलते निधन हो गया। उन्होंने गोवा में हिंदू व ईसाई संप्रदाय दोनों को एक साथ खड़ा करके देश के प्रति समर्पित भाव पैदा किया। वे अनंतकाल तक याद किए जाते रहेंगे। शोकसभा में दो मिनट का मौन धारण के बाद उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष नरेंद्र जैन, महामंत्री डा. आस मोहम्मद आदि मौजूद रहे। उधर, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रशांत देशवाल के आवास पर शोकसभा हुई। जिसमें प्रशांत देशवाल, सुरेश आर्य, राकेश प्रजापति, अश्वनी उपाध्याय, मदन छाबड़ा, मुकेश जैन, मोहित जैन, हरेंद्र चौधरी आदि उपस्थित रहे।