फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि विधान से मूर्तियों की हुई प्राण प्रतिष्ठा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। कस्बे में सिद्ध पीठ मां गोकुला देवी मंदिर में आयोजित नवदुर्गा पुन: प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में विधि विधान से मूर्तियां स्थापित की गई ।
विज्ञापन

कस्बे में सिद्धपीठ मां श्री गोकुला देवी मंदिर में मंदिर समिति के तत्वावधान में सात दिवसीय आयोजित नवदुर्गा पुन: प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार व विधि विधान से नव दुर्गा की मूर्तियां स्थापित की गई । इस दौरान एक विशाल यज्ञ भी आयोजित किया गया । सभी धार्मिक अनुष्ठान विद्वान पंडित त्रिलोकीनाथ शास्त्री व मंदिर के महंत श्याम सुंदर शर्मा ने पूर्ण कराए। पूजा अर्चना के यज्ञमान उमेश गोयल व विजय बंसल रहे। यज्ञ के यजमान सुरेंद्र जिंदल सपत्नीक रहे। मंदिर परिसर में आज भंडारा आयोजित किया जाएगा। मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष घनश्याम दास बंसल, अजय बंसल, अजय गोयल, योगेंद्र देव, राहुल कुमार आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें