हादसे में घायल युवक की मौत
मोरना। जानसठ के गांव गुज्जरहेड़ी निवासी आशीष ने बताया कि मेरे भाई 24 वर्षीय अतिवेश की शादी ककरौली के गांव बेहड़ा सादात में पंाच वर्ष पूर्व कविता पुत्री रणवीरा के साथ हुई थी। उसके कार्तिक और रोबी दो बेटे हैं। बच्चों की सेहत खराब चल रही है, जिनके इलाज के लिए रविवार को दोपहर बाद अतिवेश बाइक से अपनी ससुराल गांव बेहड़ा सादात जा रहा था। गांव खाईखेड़ा के ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस घायल को मोरना अस्पताल में ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हालत बिगडऩे पर उसको मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अतिवेश की मौत से परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया।