फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के कार्ड बनाने में अवैध वसूली को लेकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। भारत सरकार की आयुष्मान योजना के तहत ऑनलाइन कार्ड बनाने में अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए पात्र लोगों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेें आयुष्मान योजना के तहत इलाज के लिए ऑनलाइन पात्र गरीबों को कार्ड बनाए जा रहे हैं। इस कार्य के लिए अस्पताल में महिलाकर्मी को लगाया है। शुक्रवार को मोहल्ला जमनाबिहार के रहने वाले मदनपाल, अरुण, संगीता, सरेसो, अंकित आदि कार्ड बनवाने के लिए अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि कार्ड बनाने के लिए उनसे सुविधा शुल्क के तौर पर 50-50 रुपये ले लिए। जब इसकी जानकारी लगी तो सभी अस्पताल पहुंचे और हंगामा किया। हंगामा होने पर कार्ड बनाने वाली महिलाकर्मी कमरे का ताला बंद कर दिया। दरवाजे पर लिख दिया कि आज नेट नहीं चल रहा है और वहां से रफूचक्कर हो गई। शिकायत पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनुज सहरावत भी पहुंचे। उन्होंने अवैध वसूली की शिकायत मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भेज दी है। इस संबंध में अस्पताल के कर्मियों का कहना था कि उनका इस योजना से संबंधित कोई मामला नहीं है। सीएमओ व चिकित्सा प्रभारी से बातचीत की गई तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें