मंसूरपुर। बृहस्पतिवार की रात हुई बारिश से शुगर मिल के केनयार्ड तथा विभिन्न गांव में बने गन्ना सेंटरों के फील्ड में काफी पानी भर गया। इससे गन्ना उठाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर खेतों में पानी भरने से गन्ने की छिलाई भी प्रभावित रही। गन्ना प्रबंधक प्रदीप राठी ने बताया कि शुगर मिल में गन्ने की आवक कम हो रही है। खेतों में पानी भर जाने कारण किसान गन्ने की छिलाई नहीं कर पा रहे हैं। शनिवार भी शुगर मिल में गन्ने की आपूर्ति कम होने की संभावना है। पंपिंग सेट लगाकर गन्ना सेंटरों से पानी निकाला जा रहा है।