मुजफ्फरनगर। जमीयत उलमा ए हिंद शाखा शामली की ओर से जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को शीत लहर से बचाव गर्म कपड़े और कंबल वितरित किए। जिला जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने कहा कि असहाय और जरूरतमंदों की मदद करना पुण्य कार्य है। इस नेेक काम के लिए सामाजिक संस्थाओं और नागरिकों को आगे आना चाहिए। जमीयत उलमा ए हिंद से जुड़े लोगों ने 150 गर्म स्वेटर एवं कारागार अस्पताल के बंदियों एवं बच्चों के लिए रोटी गर्म रखने के लिये हॉटकेस का वितरण किया गया। इस अवसर पर मौलाना मोहम्मद साजिद कासमी, मौलाना मोहम्मद सैय्यद बदरूल, मौलाना नजाकत, मोहम्मद नौशाद, हाफिज साजिद, मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद अंसार, मौलाना मुरसलीन, शफाअत राणा, शहजाद अहमद आदि उपस्थित रहे।