फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशाओं का सोमवार को मुख्यालय पर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। विभिन्न मांगों के समर्थन में सोमवार को जिला मुख्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन में आशाओं से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा मुनेश के नेतृत्व में हुई बैठक में उत्तर प्रदेश कर्मचारी महासंघ की ब्लाक अध्यक्ष संतोष देवी बड़सू ने कहा कि आशाएं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में वर्ष 2005 से कार्यरत हैं। आशाओं की ड्यूटी का कोई समय भी नहीं है। इसके बाद भी इनको सरकारी कर्मचारी के समान दर्जा नहीं दिया जा रहा है। मानदेय में वृद्धि के बारे में भी मात्र आश्वासन ही दिया जाता है। उक्त मांगों को लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय पर आशाओं का धरना प्रदर्शन होगा। बैठक में ब्रजेश, सुमन, ममता देवी, पूजा, शर्मिला, सुदेश, दिनेश, अंजू, बबली, रेखा, प्रमोद, बालेश, कौशल, पुष्पा, दिनेश आदि आशाएं मुख्य रुप से मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें