फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक खतौली के तीन टीचर सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली के तीन शिक्षक सम्मानित
विज्ञापन

खतौली। ऑल इंडिया प्राइमरी टीचर्स फेडरेशन की ओर से रविवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स सभागार मेरठ में आयोजित सहारनपुर व मेरठ मंडल की संयुक्त नवाचार कार्यशाला में खतौली ब्लाक से प्राथमिक विद्यालय बुआड़ा खुर्द के प्रधानाध्यापक विक्रांत कुमार, गांव फहमीपुर खुर्द से सहायक अध्यापिका श्वेता और प्राथमिक विद्यालय लोहड्डा से सहायक अध्यापिका शिवानी गुप्ता ने अपने-अपने नवाचार प्रस्तुत किए। सभी ने उनके प्रयासों की सराहना की। डायट प्राचार्य मुजफ्फरनगर भीम सिंह व मेरठ के विधायक सोमेंद्र तोमर व एआईपीटीएफ के प्रदेश प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने प्रमाणपत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। तीनों अध्यापकों को खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार सहित ब्लाक के सभी अध्यापकों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें