फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरण सिंह का जन्म दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाईं
विज्ञापन

जानसठ। कस्बे व क्षेत्र में किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरणसिंह की जयंती पर उन्हें याद करते हुए उनको किसानों का सच्चा हितैषी बताया। कस्बे व गांव घटायन में भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। राजेंद्र शर्मा व अनुराज चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को किसानों की हमेशा चिंता रहती थी, इसलिए उन्होंने किसानों के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं अपने कार्यकाल में चलाई। कार्यक्रम में इंद्रपाल कश्यप, सोमित, चौधरी हरपाल सिंह, संजीव, सुरेश पाल, परविंदर, सुनील शर्मा, अनुज आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर, कस्बे में भी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती सुभाष चौधरी के निवास स्थान पर मनाया गया। इस मौके पर रालोद के जिला उपाध्यक्ष गौरव पंडित, राजेंद्र चौधरी, नगर अध्यक्ष डा. सुल्तान,ि नुसरत कुरैशी, ओमबीर, डा. अशोक, सतपाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें