फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाईयों ने भाजपा कमल संदेश पदयात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपाइयों ने कमल संदेश पदयात्रा निकाली
विज्ञापन

खतौली। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती पर भाजपा कमल संदेश पदयात्रा निकाली। नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल और मंडल संयोजक महामंत्री सुरेश आर्य के नेतृत्व में शांतिनाथ नगर, आवास विकास कॉलोनी, कानूनगोयान, दयालपुरम, जुमा पैठ, बुढ़ाना रोड, सैनीनगर में पदयात्रा निकाली। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। साथ ही इससे संबंधित पत्रिका भी वितरित की गई। कार्यकर्ताओं ने लोगों को बताया कि पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, एक सड़क को दूसरे से जोड़ना सहित सभी योजनाएं भाजपा सरकार की देन है। पदयात्रा में टोली नंबर एक के संयोजक मदन छाबड़ा, सुंदरलाल धारीवाल, नीटू उपाध्याय, प्रशांत अग्रवाल, वैभव जैन, राजेश प्रजापति, अजय गुप्ता, सुशील विश्वकर्मा, अमित ग्रेड, सुभाष गुप्ता, मनोज सैनी, प्रताप वाल्मीकि, राजेश जैन, वीरेंद्र जैन, सुनील पुंडीर, बिजेंद्र विश्वकर्मा, प्रवीण बागड़ी, आदेश मोतला, संजय जैन, भावेश गुप्ता, नितिन त्यागी, रिंकू गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें