फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी का स्थापना दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। जगत कॉलोनी में भारतीय सर्वोदय क्रांति पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। प्रदेश महासचिव बबलू पाल ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से लोकसभा के चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता में भारी रोष है। हमें सर्व धर्म के लोगों को साथ मिलाकर चलना होगा। 2019 का लोकसभा चुनाव पार्टी उत्तर प्रदेश में राष्ट्रवादी मोर्चे के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। सभी मोर्चे के दलों को हिस्सेदारी के हिसाब से चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। चंद्रपाल प्रजापति ने कहा कि भाजपा को राम मंदिर का मुद्दा सिर्फ चुनाव के वक्त ही याद आता है। पांच साल गुजर जाने को हैं, तब से भाजपा सरकार कुंभकरण की नींद सोई हुई थी। अति पिछड़ों के अलावा मुस्लिमों को किसी भी दल के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। हमें भागीदारी को लेकर चुनाव लड़ना है। बैठक में सतीश पाल, अनिल, राहुल, राजकरण, सतपाल, हरपाल, रामचरण, सुखपाल, राजू सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें