फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड स्वच्छता प्रतिस्पर्धा का प्रशिक्षण दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता प्रतिस्पर्धा का प्रशिक्षण दिया
विज्ञापन

मोरना। स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समितियों को जिला कार्यक्रम अधिकारी और जिला कोआर्डिनेटर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर जन प्रतिनिधियों सहित समस्त स्टाफ व सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यालय नगर पंचायत भोकरहेड़ी के प्रांगण में जिला कार्यक्रम अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि वार्ड प्रोत्साहन समिति अपने वार्डों को स्वच्छ रखने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। इस प्रतिस्पर्धा में जिस वार्ड के अधिक अंक रहेंगे। उन्हें जिला स्तर पर आगामी 23 दिसंबर को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। प्रतिस्पर्धा 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक जारी रहेगी। इसके अलावा समिति सदस्यों व सफाई कर्मचारियों को सफाई के प्रति अधिक जागरूक रहने व नागरिकों को सफाई के प्रति सजग रहने पर बल दिया गया। इस अवसर पर जिला कोआर्डिनेटर अजय चौधरी, नगर चेयरमैन सरला देवी, सभासद लक्ष्मी देवी, रविदत्त, दीपक कुमार, मोहम्मद अहसान, गुलफाम, मेहरबान, देवेंद्र शर्मा, अभिजीत, सुभाष लिपिक, प्रेमसिंह, भूपेंद्र वाल्मीकि, सतीश कुमार, राजेश कुमार, रामबीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें