फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौली के जीशान बॉडी बिल्डिंग में प्रथम स्थान पर रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। नगर के जीशान ने यूपी बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त करके नगर एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

रामपुर में रविवार रात को यूपी फिटनेस बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन रामपुर की ओर से होटल गांधी समाधि में यूपी बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें मुजफ्फरनगर, आगरा, सहारनपुर, मेरठ, मथुरा, मुरादाबाद, बुलंदशहर आदि जनपदों से काफी संख्या में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 90 किग्रा की प्रतियोगिता में मोहल्ला लाल मोहम्मद निवासी नगर पालिका परिषद के पूर्व सभासद सलीम अहमद के पुत्र जीशान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एसोसिएशन की ओर से जीशान को शील्ड व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व भी जीशान इस चैंपियनशिप में छह बार भाग ले चुके हैं।सोमवार को जीशान नगर में पहुंचे, यहां पर उनका लोगों ने स्वागत किया। जीशान की कामयाबी पर परिवार के लोगों में खुशी की लहर है। परिजनों ने मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार किया। स्वागत करने वालों में अब्दुल अलीम, नसीम अहमद, आदिल, मोहम्मद आतिफ, सिकंदर, इमरान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें