फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राग-द्वेष मिटाने की शिक्षा देता है क्षमा वाणी पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
राग-द्वेष मिटाने की शिक्षा देता है क्षमा वाणी पर्व
विज्ञापन

शाहपुर। सकल जैन समाज के तत्वावधान में जैन धर्मशाला में चल रहे कार्यक्रम में प्रवचन करते हुए ब्रह्मचारिणी रेखा दीदी ने कहा कि क्षमा वाणी पर्व राग-द्वेष मिटाने की शिक्षा देता है। क्षमा भाव को सभी धर्मों में महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। जैन धर्मशाला में प्रवचन करते हुए ब्रह्मचारिणी रेखा दीदी ने कहा कि क्षमा ऐसा भाव है, जो बैर भाव, पाप व अभिमान आदि से दूर कर हमें मोक्ष मार्ग की ओर ले जाता है। ब्रह्मचारिणी सरिता दीदी ने कहा कि जहां क्षमा होती है, वहां सभी दोष स्वयं नष्ट हो जाते हैं और मन निर्मल होता है। कार्यक्रम में जैन समाज के लोगों ने अपने जीवन में क्षमा भाव रखने का संकल्प लेते हुए एक-दूसरे से जाने-अनजाने में हुई गलतियों की क्षमा मांगी। सकल जैन समाज के अध्यक्ष बालेश जैन, महामंत्री सतीश जैन, अरविंद जैन, सुंदरलाल जैन, राकेश जैन, धनेंद्र जैन, मनोज जैन, ललित जैन, उमंग जैन, विक्की जैन, अमित जैन व सभासद उमेश गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें