भाकियू किसान क्रांति पद यात्रा की तैयारी में जुटी
जानसठ। भाकियू किसान क्रांति पद यात्रा को सफल बनाने में जुटा है। गांव टंढेड़ा में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि किसानों की हर समस्या से लड़ने के लिए भाकियू हमेशा आगे रही है। भाकियू आगे भी किसानों की लड़ाई लड़ने में हमेशा तैयार रहेगा। वक्ताओं ने कहा कि यदि किसानों को समान कर्जमाफी, किसानों की फसल का वाजिब दाम दिलाने तथा अन्य किसानों की समस्याओं का समाधान कराने को लेकर किसान क्रांति पद यात्रा को सफल बनाने के लिए कई गांवों में बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। अध्यक्षता चौधरी उग्रसैन और संचालन मास्टर महकार सिंह ने किया। सतीश रायल प्रदेश महामंत्री, अशोक कुमार तहसील अध्यक्ष, विपिन मेहंदीयान ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र, महबूब आलम, हरेंद्र, जाहिद, सुक्का, अमित आदि उपस्थित रहे।