फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने दी हॉकी जादूगर को श्रद्घांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों ने दी हॉकी जादूगर को श्रद्धांजलि
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को बच्चों ने श्रद्धांजलि दी। खेल दिवस पर इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता के ब्वॉयज ग्रुप में लिली हाउस व रोज हाउस की संयुक्त टीम का मुकाबला जैसमीन हाउस व लोटस हाउस की टीम के साथ हुआ, जिसमें रोज व लिली हाउस की टीम विजयी रही। लिली हाउस की ओर से कप्तान आकिब व हारिश ने विजयी पारियां खेलीं। गर्ल्स ग्रुप में जैसमीन व लोटस हाउस की संयुक्त टीम ने रोज व लिली हाउस की संयुक्त टीम को रोमांचक मुकाबले में हराकर जीत दर्ज की। जैसमीन हाउस की आस्था चौधरी ने 16 बॉल पर शानदार 34 रन बनाए। प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। गजेंद्र सिंह व रजनीश शर्मा मैच अंपायर और नीलांश व नितिन ने स्कॉलर की भूमिका निभाई। प्रधानाचार्या संतोष जैन च एडमिनिस्ट्रेटर गगन शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें