फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान एकजुट होकर करें संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान एकजुट होकर करें संघर्ष
विज्ञापन

चरथावल। भाकियू की पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि किसानों की एकजुटता में ही शक्ति है। संगठित होकर ही सरकार विरोधी नीतियों से लड़ा जा सकता है।
शनिवार को गांव खुसरोपुर में आयोजित पंचायत में किसानों के मान-सम्मान की लड़ाई के लिए किसानों की एकजुटता का आह्वान किया गया। आयोग द्वारा उत्पादित फसलों का दाम निर्धारित किए भाव पर लेने, पुराने ट्रैक्टर एवं डीजल पंप पर प्रतिबंध हटाने और पर्यावरण का हवाला देकर गन्ना से बची पत्ती को न फूंकने के फरमान को वापस लेने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। युवा नेता गौरव टिकैत ने सरकार के किसान विरोधी फैसले पर आक्रोश जताया। जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने हितों की लड़ाई के लिए गांव और ब्लॉक स्तर पर किसानों की एकजुटता पर जोर दिया। कहा कि संगठन की एकता में शक्ति है। 23 सितंबर से किसान क्रांति पद यात्रा में शामिल होकर लाखों किसान सरकार की विरोधी नीतियों का भंडाफोड़ करेंगे। इस संबंध में सिसौली में 21 आयोजित पंचायत में क्षेत्र से सैकड़ों किसान पहुंचेंगे। युवा भाकियू नेता गौरव टिकैत, मंडल अध्यक्ष धीरज लाटियान, अमरनाथ शर्मा, अमरजीत, सन्नी, संयोजक बबलू पूर्व प्रधान, तोहीद खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें